नमस्ते दोस्तो तो कैसे हो आप मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे ही होंगे । आज में आपके लिए एक ओर मोटीवेशन स्टोरी लेके आया हूं । जिसे आप एक बार पूरी जरूर पड़े ।
ज़िन्दगी में कोई भी फैसला लेने से पहले कम से कम एक बार तो जरूर सोच लेना चाहिए
ये बात पुराने समय की है जब एक जंगल में एक पेड़ हुआ करता था । ओर उसके जैसा उस पूरे जंगल में पेड़ दूसरा कोई नहीं था । उस पेड़ पर एक पक्षी अक्सर आता रहता था। ओर वो पक्षी भी बहुत सुंदर था । उसने उसी पेड़ पर अपना घोंसला बनाया ओर फिर उसी पर रहने लगा उस पक्षी की खास बात यह थी कि वह जब भी बिट करता तो वो बिट सोने की बन जाती थी ।
एक दिन की बात है । जब उस जंगल में एक शिकारी शिकार करने के लिए आया था । ओर वो जंगल में चलते चलते उसी पेड़ के नीचे जा पहुंचा जिस ओर वो पक्षी रहा करता था । जैसे ही उस पक्षी ने बिट की तो वो बिट उस शिकारी के सामने आकर ही पड़ी जिसको देख कर वो शिकारी भी चकित रह गया । फिर उस शिकारी ने उस पक्षी को पकड़ने का सोचा ओर उसने उस पक्षी को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया ओर बदकिस्मती से वो पक्षी उस में आ फंसा । जब उसने उस पक्षी को पकड़ा तो उसके मन में ये विचार आया कि अगर में इस पक्षी को मेरे पास रखुंगा ओर इसकी खबर राजा तक पहुंच गई तो मुझे राजा मार देंगे इसलिए उसने बिना सोचे उस पक्षी को राजा को सौंपने का तय किया ।
जब वह राजा के महल में गया और उसने राजा को सारी बात बताई तो राजा भी हैरान हो गए । वो बहुत खुश हुए की ये पक्षी तो बड़ा अच्छा है जो इसकी बिट सोने में बदल जाती है ।फिर राजा के एक मंत्री ने राजा से कहा कि आप कहा इस शिकारी की बातो में आ रहे है जरा आप ही सोचिए कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई पक्षी बिट करे ओर वो सोने में बदल जाए । मेरी मानिए तो आप इस पक्षी को आजाद कर दीजिए । उस मंत्री कि बात सुनकर राजा ने उस पक्षी को आज़ाद करने का आदेश दे दिया ।
Click here to buyजैसे ही वो पक्षी उस पिंजरे से बाहर निकला तो उसने वहां पर बिट की ओर देखते ही देखते वह सोने में बदल गई । उस पक्षी ने उड़ते उड़ते कहा कि । एक तो में गलती से इस शिकारी के पिजरे में आ गया था । परन्तु ये शिकारी भी मूर्ख निकला ओर राजा के डर कि वजह से मुझे राजा को सौंप दिया ओर राजा भी मूर्ख ही निकला उसने भी उस मंत्री कि बात सुनकर मुझे आज़ाद कर दिया ।
दोस्तो इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि कुछ भी करने से पहले एक बार जरूर सोच लेना चाहिए कि आगे जाकर जो तुमने किया वो सही होगा या नहीं । तुम्हे बाद में नहीं पछताना पड़े कि तुमने अगर पहले ये सोचा होता तो आज कुछ ओर होता ।


Post a Comment
Post a Comment