ये स्टोरी आपको रुला देगी। लव स्टोरीज 2020




हार्ट टचिंग लव स्टोरी 2020

 नमस्ते दोस्तो आज पहली बार मैने लव के ऊपर एक कहानी लिखी है अगर पसंद आए तो जरूर बताना



 एक स्कूल में एक लड़की ओर लड़का पड़ते थे 

लड़की बहुत ही सुन्दर थी जितनी वह सुन्दर थी उतनी ही वह ईमानदार भी थी । 

ना किसी से बात करना ना फालतू की बाते करना अपने काम से मतलब रखना बस यही उसकी ज़िन्दगी था ।

उसी क्लास में एक लड़का भी पड़ता था जो मन ही मन उसे बहुत चाहता था ।लड़का अक्सर उसके छोटे मोटे काम कर दिया करता था । जब लड़की बदले में मुस्करा कर थैंक यू कहती । तो लड़के कि खुशी का ठिकाना नहीं रहता । 

एक दिन की बात है । जब वो दोनो साथ - साथ  स्कूल से घर जा रहे थे तब अचानक ज़ोर से बारिश होने लगी । बारिश से बचने के लिए दोनो ने एक पेड़ के नीचे शरण ली ।  पेड़ छोटा होने की वजह से बारिश कि बूंदे उनके ऊपर ही गिर रही थी जिससे बचने के लिए दोनो और करीब आ गए । लड़का अपने जज्बात कि काबू में ना रख सका और उसने लड़की को प्रपोज कर दिया । 

शायद लड़की भी लड़के को मन ही मन चाहती थी इसलिए उसने भी हा बोल दिया इस तरह दोनो का प्यार शुरू हुआ। 

एक बार की बात है जब लड़की उस पेड़ ने नीचे उस लड़के का इंतजार कर रही थी । लड़का बहुत देर तक नहीं आया जिससे वो लड़की उससे बहुत नाराज़ हो गई ।जब वो लड़का आया तो वो लड़की नाराजगी से बोली तुम इतने लेट क्यू आए मेरी तो जान ही निकाल गई थी।

यह सुन कर लड़का बोला ! में तुमसे दूर कहा था । में तो तुम्हारे दिल में रहता हूं। अगर हा तुम्हे यकीन ना हो तो अपने दिल से पूछ लो । लड़के की इस प्यारी सी बात सुनकर लड़की अपना सारा गुस्सा भूल गई।

एक दिन की बात है जब वो दोनों उसी पेड़ के नीचे बैठ कर बाते कर रहे थे । लड़की पेड़ के सहारे बैठी थी ओर लड़का उसकी गोद में सर रख कर सोया हुआ था । 

तो लड़की बोली! की अब मुझसे तुम्हारी जुदाई बर्दाश्त नहीं होती है । तुम्हारे बिना एक पल जैसे 100 साल के बराबर लगते है । तुम मुझसे जल्दी शादी कर लो नहीं तो में तुम्हरे बिना मर जाऊंगी ।

लड़के ने जट से लड़की के मुंह पर हाथ रख दिया और कहा  कहा तुम इसी बाते मत किया करो अगर तुम्हे कुछ हो गया तो में केसे ज़िंदा रहूंगा । तुम टेंशन ना लो में जल्द ही अपने घर वालो से बात करूंगा।

धीरे धीरे काफी समय बीत गया । एक दिन की बात है जब दोनो उसी पेड़ के नीचे बैठे थे । उस समय लड़के का चेहरा उतरा हुआ था । लड़की ने पूछा क्या हुआ?..... 

लड़की के पूछने पर लड़का रूआंसा होकर बोला कि  मैने मेरे घर वालो से हमारे बारे में बात की लेकिन वो शादी के लिए तेयार नहीं है मैने उन्हें बहुत समझाया लेकिन वो तेयार नहीं है । ओर यहां तक कि उन्होंने मेरी शादी भी कहीं ओर तय कर दी है । 

लड़की का कलेजा फट गया । ओर उसका मन हुआ कि वो ज़ोर ज़ोर से रोए। लेकिन उसने अपने जज्बातो पर काबू पा लिया और बोली में तुमसे सच्चा प्यार करती हूं में तुम्हे भुला तो नहीं सकती । 

प्लीज़ मुझे माफ़ कर देना ,,,, लड़का धीरे से बोला 

वैसे अगर तुम चाहो तो हम हमेशा के लिए एक अच्छे दोस्त बने रहा सकते है लड़के ने कहा ।? ?

देखते ही देखते लड़के कि शादी का दिन आ गया । उस लड़के को यकीन था कि वो इस शादी में जरूर आयेगी । पर ऐसा हुआ नहीं ,।,हा लेकिन उसका भेजा हुआ एक गिफ्ट उसके पास जरूर आया ।



 लड़के ने कापंते हाथो से उस गिफ्ट को खोला  उसे देखते ही वो लड़का बेहोश हो गया। गिफ्ट में ओर कुछ नहीं खून से लथपथ उस लड़की का दिल ❣️था  और साथ में एक चिठ्ठी थी जिसमे लिखा था कि ,,,,।।।।।,।।,।।।,।,।      अरे पागल अपना दिल तो लेते जा वरना अपनी पत्नी को क्या देगा 😢😢 इस ओर वो लड़का फुट फुट कर रोया 😭😭

      

         दोस्तो 

                    किसी के लिए महोबत टाइम पास होती है ओर किसी के लिए वो ज़िन्दगी से बढ़कर होती है अगर किसी से महोबत करना तो उसे ज़िन्दगी भर निभाना   .... क्या पता आपका भी कुछ ऐसा ही हाल ही जाए  । जो कि ना तो जी सका ओर ना ही मर सका उसकी सारी ज़िन्दगी अफसोस ओर  पछतावे में घुट घुट कर कटती रही । 


1 Comments

Post a Comment