खुद की किसी और के साथ तुलना मत करो तुम्हारे जैसा इस दुनिया में कोई नहीं। बेस्ट मोटीवेशन स्टोरी
नमस्ते दोस्तो आप का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है। आज में आपको एक ऐसे पंछी कि कहानी बताने जा रहा हूं जो खुद को दूसरे पंछी के साथ तुलना किया करता था । और खुद को असहाय माना करता था तो आइए शुरू करते है
एक जंगल में एक कोआ रहा करता था। वो पूरे दिन इधर उधर पूरे जंगल के गुमा करता था। उस जहा जाना होता था
एक दिन कि बात है जब उसने एक पंछी को देखा जो कि दिखने में बहुत ही सुन्दर था। उस कोए ने सोचा कि ये पंछी तो बहुत सुंदर है। काश भगवान ऐसी सुंदरता मुझे भी देता । कोआ जट से उस पंछी के पास गया और बोला कि यार तुम तो बहुत सुंदर हो। वैसे क्या नाम है तुम्हारा तो उसने कहा कि मेरा नाम हंस है।
उस कोए ने कहा कि तुम तो बहुत अच्छे दिखते ही। तुम्हारी ज़िन्दगी तो अच्छी कटती होगी तो उस हंस ने जवाब दिया कि में कहा सबसे ज्यादा सुंदर हूं मुझसे भी सुंदर है इस जंगल में । तो इस पर कोए ने कहा कि क्या बोल रहे हो तुमसे भी ज्यादा सुन्दर और कोई होगा क्या? तो उस हंस ने जवाब दिया हा । उसका नाम तोता है ।
कोआ जल्दी से तोते के पास गया और देखा की तोते के गले में लाल रंग और उसका शरीर हरे रंग का उस देख कर बोला कि तुम तो बहुत सुंदर हो। लोग तुम्हे बहुत पसंद करते है तो इस पर तोते ने मायूस होकर कहा कि में कहा सुंदर हूं मुझसे भी और सुंदर है जिसका नाम मोर है ।
उसके बाद कोआ मोर की तलाश में जुट गया। बहुत दिन धुंडने के बाद भी वो नहीं मिला । फिर उसको पता चला कि मोर तो शहर में चिड़ियाघर में रहता है। फिर वो उस चिड़ियाघर में गया वहां उसने देखा कि लोग मोर के साथ फोटो खिचवा रहे थे । तो उस कोए ने मोर से कहा कि इसी तरह की ज़िन्दगी अगर मुझे मिल जाए तो भला और मुझे क्या चाहिए ज़िदंगी में । ये सुनकर मोर ने कहा कि तुम भगवान से दुआ करो कि तुम मेरी जगह पर नहीं हो में यहां पर कितने समय से हूं ना में कहीं जा सकता हूं । और ना ही अपनी पसंद की ज़िन्दगी जी सकता हूं। तुम भले सुंदर नहीं हो तो क्या हुआ अपनी ज़िन्दगी को जी भर के ज़ी सकते हो खुले आसमान में उड़ सकते हो ।अपनी में पसंद चीज को खा सकते हो ।
इस बात को सुनकर कोआ हैरान रह गया और खुद को नसीब वाला समझने लगा
दोस्तों ये कहानी तो सिर्फ एक जरिया है आपको बताने का की तुम्हारे जैसा कोई नहीं तुम्हे जो कुछ भी भगवान ने दिया है वो तो बहुत को नसीब भी नहीं होता। खुद को तुम को ऐसा तेयार करो की तुम इस दुनिया की तरह नहीं दुनिया तुम्हारी तरह जिये ।
अरे जब पैदा ओरिजनल हुए थे तो किसी की कोपी करके क्यों मरना
और हा एक बात हमेशा याद रखना कि किसी के साथ अपनी तुलना कभी मत करना क्यों की एक वक्त ऐसा आयेगा जब तुम्हे यह एहसास होगा कि तुमने जो तुलना कि थी वो ग़लत थी। और तब तक बहुत देर हो चुकी होगी ।
आपको ये कहानी कैसी लगी comment में जरूर बताएं ?

1 Comments
Nice story
ReplyDeletePost a Comment